हेल्थ

नारियल पानी के फायदे और नुकसान जानिए क्या है सही तरीका नारियल पानी पीने का

नारियल पानी के फायदे : नारियल पानी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और यह कई सारी बीमारियों को जड़ से खत्म करने में हमारी काफी मदद करता है

नारियल पानी के फायदे

आज हम बात करेंगे नारियल का पानी पीने के फायदों के बारे में। भारतीय संस्कृति में नारियल को बहुत ही पवित्र और सफल माना गया है, इसलिए इसे पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष स्थान दिया गया है। नारियल को श्रीफल और नारियल नारिकेल के नाम से भी जाना जाता है जो आपकी Health के लिए एक बहुत ही अच्छा फल होता हैं। ताज़ी नारियल में ज्यादा भाव पानी का होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कुछ मात्रा में नैचुरल शुगर होती है जो आपको तेज़ी से एनर्जी देने का काम करती है।

जैसे ये स्पोर्ट्स खेलने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है। एनर्जी ड्रिंक माना जाता है तो चलिए जानते हैं कि आपको नारियल पानी कब, कैसे और कितना पीना चाहिए। साथ ही इसे पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं और आपको क्या नुकसान हो सकते हैं? तो अब हम बात करते हैं कि नारियल का पानी पीने का सही समय क्या होता है

तो आप नारियल पानी को दिन में भी पी सकते हैं। दोपहर में भी पी सकते हैं और रात के समय भी आप इसे पी सकते हैं। लेकिन सुबह के समय खाली पेट इसे पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ये सुबह की सुस्ती को दूर करता है। आपके शरीर को एनर्जी देता है और आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :-

  • हल्दी के चमत्कारी फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, सभी लोगों के लिए है रामबाण इलाज
  • Diabetes Diet:, डायबिटीज के मरीजों के लिए नींबू किसी वरदान से कम नहीं जानिए कैसे है फायदेमंद Lemon

नारियल पानी कब पीना चाहिए?

इससे आप बहुत ही फ्रेश फील करते हैं। अब एक्सरसाइज के पहले या एक्सरसाइज के बाद आपको नारियल पानी पीना चाहिए तो आप दोनों ही तरीके से नारियल पानी पी सकते हैं। यह एक बहुत ही बेहतरीन नैचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक हैं। एक्सरसाइज से पहले इसे पीने से आपके शरीर जो है आपकी बॉडी जो है डिहाइड्रेशन से बचती है।

यानी की आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और यह आपके शरीर को एनर्जी देती है और एक्सरसाइज के बाद इसे पीने से आपके शरीर की थकान को यह कम करता है और आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाता है। आप एक्सरसाइज से पहले या बाद में लगभग 1 घंटे पहले इसे पिएं। इससे आपको बहुत अच्छे फायदे मिलते हैं।

अब खाना खाने के पहले या खाना खाने के बाद इसे पीना चाहिए।तो दोनों ही तरीके से आप इसे बिल्कुल पी सकते हैं। यदि आपको कम खाना खाना है, आप अपना वेट मेंटेन करना चाहते हैं तो आप इसे खाना खाने के लगभग 1 या 2 घंटे पहले पीए इससे आपको कम भूख लगेंगी। आपको एनर्जी भी पर्याप्त मिलेंगी और आपको बहुत ज्यादा खाना खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

और यदि आप खाना खाने के बाद इसे पीते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह खाने को तेजी से बचाने में मदद करता है। लेकिन आप नारियल पानी यदि पीते हैं तो खाना खाने के 2 या 3 घंटे बाद पीए या जब आपको हल्की भूख लग रही हो उस समय पीए क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा एक तो एनर्जी होती है, दूसरा इसकी क्वांटिटी काफी ज्यादा होती है। तो आप जब इसे पीते हैं तो बहुत ही जल्दी आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है तो दोनों ही तरीके से आप इसे पी सकते हैं।

दोनों ही तरीके से इसे पीना फायदेमंद होता है। नारियल का पानी पीने का सबसे बेहतर तरीका होता है। इसे नैचुरल तरीके से पीना जिस रूप में, यह है। आप इसे इसी रूप में पीजिये या आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। यदि आप नारियल पानी को किसी और चीज़ में मिलाकर पीते हैं या किसी और चीज़ को नारियल पानी में मिलाकर पीते हैं तो इससे इसकी प्रॉपर्टी चेंज होती है और कई बार ये आपको नुकसान भी कर सकता है। इसलिए जितना नैचरल आप इसे पीएंगे।ये आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।

नारियल पानी किस मौसम में पीना चाहिए?

आपकी जानकारी के लिए बता दे. कि इसकी तासीर कैसी होती है? नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए जिन लोगों को बार बार सर्दी जुकाम की प्रॉब्लम होती है, उन्हें इससे ज्यादा नहीं पीना चाहिए। साथ ही रात के समय आप इसे पीने से इस कीप करें और सर्दियों के मौसम में भी आप इसे रात के समय ना पिएं क्योंकि इससे गला बैठने की प्रॉब्लम हो सकती है।

नारियल पानी कई सारी बीमारियों के लिए भी है लाभदायक

पित्त संबंधी समस्याएं : नारियल पानी पीना पित्त संबंधी समस्याओं में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर में त्रिदोष होते हैं जिससे कि वातपित्त और कफ कहा जाता है। इनमें से कोई एक दोष हर व्यक्ति में ज्यादा और कम होता है। तो ऐसे में जिनका पित्त बढ़ा हुआ होता है, उन्हें नारियल का पानी पीने से बहुत ही अच्छा फायदा होता है।

इसके साथ ही पित्त बढ़ने की वजह से जो प्रोब्लम्स होती है। जैसे की पित्त जब बढ़ता है तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। आपको बहुत ज्यादा गर्मी महसूस होती है। इसके अलावा चेहरे पर पिंपल्स आ जाते हैं, बॉडी में पिंपल्स आ जाते हैं और बालों का झड़ना भी कई बार शुरू हो जाता है जिन्हें पित्त की प्रॉब्लम होती है उन्हें नारियल का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है।

महिलाओं के लिए भी लाभदायक है नारियल पानी : दूसरा जो इसका फायदा होता है। वो होता हैं प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत भी अच्छी करने के लिए उन्हें कई सारे न्यूट्रिशंस की आवश्यकता होती है तो ऐसे में नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है यह है नारियल का पानी सुबह के समय पीना जी मचलना जिन्हें की मॉर्निंग सिकनेस भी कहते हैं।

महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर ये प्रॉब्लम होती है। इसके साथ ही कब्ज की प्रॉब्लम में थकान की समस्या में इन सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन प्रेगनेंसी के समय जरूर करिए तो आपको बहुत ही अच्छा फायदा होगा।

हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

माइग्रेन की समस्या में लाभकारी : माइग्रेन जिन्हें होता है उन्हें भी नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। माइग्रेन का जो सिर दर्द होता है, जैसे कि आधासीसी का सिर दर्द भी कहा जाता है उसमें।नारियल पानी बहुत ही इफेक्टिव होता है जिन्हें आंतों की समस्याएं होती हैं, उनके लिए भी नारियल का पानी रामबाण की तरह काम करता है। आंतों में जलन की समस्या होने पर खाना ठीक तरीके से नहीं पहुंचने पर आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

यदि किसी व्यक्ति को उल्टियां आ रही हो तो उसे नारियल पानी का सेवन जरूर कराना चाहिए। इससे उल्टी की प्रॉब्लम बहुत ही जल्दी राहत पहुंचती है। गर्मी शांत करने के लिए शरीर में जब गर्मी बढ़ जाती है, उमस महसूस होती है, उस समय नारियल पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।

पानी की कमी को दूर करता है नारियल पानी : यदि बॉडी डिहाइड्रेट हो गई है यानी कि शरीर में पानी की कमी हो गई है और उसकी वजह से आपको सिर दर्द और कमजोरी, थकान महसूस हो रही है तो ऐसे में आप नारियल पानी जरूर कीजिए, आपको बहुत ही अच्छा फायदा होगा। नारियल पानी एक बहुत ही अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक हैं। ये आपके शरीर के अंदर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और आपकी बॉडी को अंदर से साफ करता है।

यदि आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो भी आपके लिए काफी बेनिफिशियल होता है। क्योंकि इससे पीने से आपका जो बेट हैं वे तेजी से मेनटेन होता है। आपको भूख कम लगती है, लेकिन सारे न्यूट्रिशंस आपको मिल जाते हैं और आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए भी है लाभकारी : ये आपके ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में भी बहुत ही इफेक्टिव होता है और बहुत ज्यादा आप इसे ना पिएं नहीं तो आपको नुकसान करेगा। लेकिन एक निश्चित मात्रा में से पीने से आप बहुत ही आसानी से अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

नारियल पानी के नुकसान

वैसे तो हर तरीके से नारियल पानी पीना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन कुछ ऐसी कंडीशन में है जिनमें नारियल पानी के फायदे और नुकसान दोनों देखने को मिलते हैं यदि आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो जब आपको नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। या बहुत ज्यादा नारियल का पानी पीने से आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं? तो सबसे पहले जिसका नुकसान होता है ऐसे लोगों को जिन्हें नारियल पानी पीने से एलर्जी होती है। यदि आपको नारियल पानी पीने से एलर्जी है तो आपको इसे नहीं पीना चाहिए।

कुछ लोगों को इसे पीने से पेट में। परेशानी होती है। साथ ही सूजन की समस्या होती है तो आपको इसे नहीं पीना चाहिए। यदि आपकी किसी भी तरीके की सर्जरी हुई है तो आप 2 से 3 हफ्ते नारियल पानी बिल्कुल ही नहीं पिएं, क्योंकि सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद जो आपका ब्लड प्रेशर रहता है उसे कंट्रोल करने में प्रॉब्लम हो सकती है।

जिन लोगों को लिवर की प्रॉब्लम होती है, उन्हें अपनी डाइट में इसे शामिल करने से अपने जो डाइटिशन होते हैं, उनसे सलाह ले सकते हैं। या तो आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग जिनकी शारीरिक प्रकृति ठंडी होती है, शीतल प्रकृति के जो लोग होते है उन लोगों को भी। नारियल पानी का सेवन कम करना चाहिए। या तो फिर नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा नारियल पानी पीने से यह आपके रक्तचाप को कम कर सकता है। इसलिए बहुत ज्यादा आपको इसे नहीं पीना चाहिए।

या फिर यदि आपका जो ब्लड प्रेशर है वह हमेशा कम रहता है या लौ हो जाता है तो ऐसे लोगों को भी। नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए। वैसे तो यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और उसे बेहतर बनाता है लेकिन बहुत ज्यादा पीने से आपके पेट में समस्या हो सकती है और आपको दस्त भी लग सकते हैं। तो बहुत ज्यादा आपको इसे नहीं पीना है। जिन लोगों को सोडियम और पोटैशियम से जुड़ी हुई किसी तरह की प्रॉब्लम होती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा जो लोगों का शरीर बहुत ज्यादा कमजोर होता है, मीन्स जिन्हें हमेशा कमजोरी महसूस होती है। उन्हें भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे पीने से उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ जाता है और उनके शरीर को और भी ज्यादा कमजोरी। महसूस होने लगती है। इसके साथ ही जिन्हें जोड़ों का दर्द होता है और ऑथराइटिस की प्रॉब्लम होती है या फिर जिनकी मांसपेशियां कमजोर होती है, उन्हें भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह दर्द को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष

वैसे तो नारियल पानी हमेशा फायदेमंद होता है लेकिन कुछ बीमारियों में यह आप को नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए यदि आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो आप नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button